राजस्‍थान सरकार ने गरीबों के लिए शुरू की फ्री इलाज की महत्‍वाकांक्षी योजना, मिलेगा ये लाभ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2021

जयपुर।  राजस्‍थान सरकार ने गरीबों व जरूरतमंदों को सरकारी व निजी अस्‍पतालों में निशुल्‍क उपचार उपलब्‍ध कराने के लिए महत्‍वाकांक्षी ‘आयुष्‍मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना’ की शनिवार को शुरुआत की। इस योजना का लाभ राज्‍य के 1.10 करोड़ परिवारों को मिलेगा और लाभार्थी परिवार हर साल पांच लाख रुपये तक का इलाज निशुल्‍क करवा सकेगा। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने महात्‍मा गांधी की पुण्‍यतिथि पर यहां इसकी औपचारिक शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्‍य के हर गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को सरकारी व निजी अस्पतालों में निशुल्क उपचार के लिए राज्य सरकार ने ‘आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा’ योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों को निशुल्क गुणवत्ता युक्त इलाज उपलब्ध कराने की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण योजना है।

इसे भी पढ़ें: पुलवामा में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के बाद दोआतंकवादियों ने क‍िया सरेंडर

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना में सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना, 2011 के आधार पर लाभार्थियों का चयन किए जाने के कारण राज्य के करीब 59 लाख परिवार ही पात्र थे लेकिन राजस्थान में विस्तृत रूप में लाई गई इस योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को भी जोड़कर कुल 1.10करोड़ परिवारों को लाभ दिया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य राज्‍य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और वह इस दिशा में और आगे बढ़ेगी ताकि राजस्‍थान स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं में अग्रणी बना रहे। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि यह योजना कामयाब होगी और ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग इसका फायदा लेंगे। उन्‍होंने कहा कि चिकित्‍सा क्षेत्र में लगातार नवाचार कर रहे हैं तथा आने वाले समय में इसे और मजबूत किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Indian Sweet Recipe: उबले आलू से घर पर बनाएं टेस्टी Crispy Jalebi, नोट करें बनाने का आसान तरीका

प्रदर्शनकारियों को Delhi Police की हिरासत के बाद Indian Youth Congress ने शुरू की लीगल हेल्पलाइन

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार