पुलवामा में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के बाद दोआतंकवादियों ने क‍िया सरेंडर

pulwama

पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में घिरने के बाद दो आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।अधिकारियों ने बताया कि रात को काफी देर तक हुई गोलीबारी के बाद दोनों आतंकवादियों ने अपनी एके राइफलों के साथ सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में घिरने के बाद दो आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले के काकापोरा इलाके के लेलहार में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद शुक्रवार रात को घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया था। उन्होंने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोली चलाए जाने के बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के दल ने इजरायली दूतावास के निकट विस्फोट स्थल का किया दौरा

अधिकारियों ने बताया कि रात को काफी देर तक हुई गोलीबारी के बाद दोनों आतंकवादियों ने अपनी एके राइफलों के साथ सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों आतंकवादियों की पहचान अकील अहमद लोन और रउफ उल इस्लाम के तौर पर हुई है। लोन के दाएं पैर में छर्रे लगे हैं और उसे यहां से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़