आदतन मनचलों को सरकारी नौकरी से अयोग्य घोषित कर सकती है राजस्थान सरकार: गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2023

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस अधिकारियों से मनचलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश देते हुए आदतन मनचलों को सरकारी नौकरी से अयोग्य घोषित करने तक की कार्रवाई करने को कहा है। इसके तहत ऐसे आदतन मनचलों का रिकॉर्ड बनाया जाएगा। गहलोत ने सोमवार रात मुख्यमंत्री निवास पर कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं और कमजोर वर्ग के विरूद्ध अपराधों की रोकथाम हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर मनचलों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें: Constitution के मूल ढांचे के न्यायशास्त्र पर रंजन गोगोई का सवाल उठाना हैरान करने वाला: कांग्रेस

भीलवाड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या की घटना को दुखद बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है और अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। गहलोत ने कहा कि उक्त घटना को राजनीतिक रंग देने के प्रयास किए जा रहे हैं, जो उचित नहीं है। बयान के अनुसार बैठक में राज्य के गृह मंत्री राजेन्द्र यादव, मुख्य सचिव उषा शर्मा, प्रमुख शासन सचिव (गृह) आनंद कुमार, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary ने संपन्न लोगों से 125 यूनिट Free Electricity का लाभ छोड़ने को कहा

PV Sindhu और Lakshya Sen ने जीता Hylo Open खिताब, जर्मनी में भारत को मिली दोहरी जीत

Mumbai के हाथ से फिसला मुकाबला, 92वें मिनट के बाद Delhi ने दो Goal दागकर पलटी बाजी

गम्हरिया थाने की घटना पर BJP आक्रामक, Neera Yadav ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा