राजस्थान : राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2024

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बुधवार को गांधी जयंती पर यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दोनों ने भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा,‘‘सत्य एवं अहिंसा से मानवता की शांति व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं जय जवान, जय किसान के नारे से देश को नई दिशा देने वाले, सादगी, सरलता तथा ईमानदारी के प्रतीक, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की गरिमामयी उपस्थिति में गांधी सर्किल (जयपुर) पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘आप दोनों के आदर्श जीवन एवं कल्याणकारी विचार माँ भारती की सेवा हेतु समस्त देशवासियों को सदैव प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा