81 विधायकों ने इस्तीफे वापस ले लिए है: Rajasthan उच्च न्यायालय को बताया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2023

राजस्थान विधानसभा के सचिव ने सोमवार को राजस्थान उच्च न्यायालय को बताया कि जिन 81 विधायकों ने पिछले साल सितंबर में राजनीतिक संकट के दौरान राज्य विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी को त्याग पत्र सौंपा था, उन्होंने उन्हें वापस ले लिया है। राजस्थान उच्च न्यायालय को एक रिट याचिका के जवाब में सूचित किया गया कि 25 सितंबर को विधानसभा अध्यक्ष को दिए गए इस्तीफे स्वैच्छिक नहीं थे और वापस ले लिए गए हैं।

राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी जिसमें विधान सभा के अध्यक्ष को इस्तीफों पर निर्णय लेने का निर्देश देने की मांग की गई थी, जिसके कारण कुछ समय बाद वे (इस्तीफे) वापस ले लिये गये थे। जवाब में कहा गया कि इस्तीफे छह विधायकों- मुख्य सचेतक महेश जोशी, उप सचेतक महेंद्र चौधरी, निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा, मंत्री शांति धारीवाल, राम लाल जाट और रफीक खान ने पेश किए थे।

इसमें कहा गया, ‘‘केवल 81 विधायकों ने इस्तीफा सौंपा, जिनमें से पांच की फोटोकॉपी (प्रतियां) थीं।’’ जवाब में यह भी कहा गया कि विधानसभा के कार्य संचालन आचरण नियमों के अनुसार इस्तीफे तब तक स्वीकार नहीं किए जा सकते, जब तक कि वे वास्तविक और स्वैच्छिक नहीं पाए जाते।मामले में अगली सुनवाई 13 फरवरी को होगी। दलील पेश करने वाले याचिकाकर्ता राजेन्द्र राठौड़ ने कहा, ‘‘90 पन्नों के जवाब में एक सनसनीखेज बात सामने आई है। विधायकों ने अपनी मर्जी से इस्तीफा नहीं दिया है। इसका मतलब है कि यह दबाव में किया गया है।

प्रमुख खबरें

Junior National Hockey: हरियाणा बना चैंपियन, फाइनल में झारखंड को 2-1 से दी मात

Beijing में चीनी जुड़वां बहनों ने Bharatanatyam प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध किया

West Bengal में NDRF की तर्ज पर Arjun Vahini सितंबर से होगा सक्रिय, संभालेगा आपदा प्रबंधन

Assam लॉन्च करेगा अपना Satellite, Private Partner चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में