राजस्थान: अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को वापस भेजने के लिए पश्चिम बंगाल ले जाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2025

राजस्थान में पुलिस के विशेष अभियान के तहत पकड़े गए 148 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की निवार्सन प्रक्रिया जारी रखते हुए उनके पहले जत्थे को बुधवार को एक विशेष उड़ान से पश्चिम बंगाल भेजा गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

खुफिया सूत्रों के अनुसार, इन प्रवासियों को पश्चिम बंगाल में हिरासत में रखा जाएगा और आगे की कार्यवाही के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा उन्हें बांग्लादेश भेज दिया जाएगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने 30 अप्रैल को पुलिस को अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ अभियान शुरू करने और उनका निर्वासन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘इन घुसपैठियों को जयपुर में स्थापित दो निरुद्ध केंद्रों में से एक में रखा गया था। उनके निर्वासन के पहले चरण में 148 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को जोधपुर भेजा गया और वहां से निर्वासन के लिए पश्चिम बंगाल भेजा गया।’’ सूत्रों ने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी अवैध बांग्लादेशियों की पहचान नहीं हो जाती और उन्हें निर्वासित नहीं कर दिया जाता।

प्रमुख खबरें

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी