Rajasthan: बारां में मादक पदार्थ के तस्करों ने पुलिसकर्मी को पहले गोली मारी, फिर कार से कुचला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2023

राजस्थान के बारां जिले के वन क्षेत्र में जांच चौकी पर मादक पदार्थ तस्करों को रोकने की कोशिश करने पर राजस्थान पुलिस के एक कांस्टेबल को पहले गोली मारी गई और इसके बाद उसे कार से कई बार कुचला गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तस्करों ने कांस्टेबल सुजान सिंह को उनके कमर के ऊपरी हिस्से में गोली मार दी और तीन बार गाड़ी से कुचला। घटना में सिंह के पैरों और गर्दन के हिस्से में चोटें आईं हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने किसी तरह पास की पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया।

सारथल थाना के प्रभारी महावीर किराड ने बृहस्पतिवार रात हुई इस घटना का विवरण देते हुए कहा कि टीम को आते देख तस्कर अपना वाहन छोड़कर भाग गए, जिसमें से 241 किलोग्राम चूरा-पोस्ता जब्त किया गया।

किराड ने कहा कि घायल कांस्टेबल का एकलेरा शहर के एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने 2025 को बताया नागरिक-केंद्रित सुधारों का महावर्ष, बोले- रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार भारत

New Year Party Venue: दिल्ली-NCR में न्यू ईयर पार्टी का प्लान? इन पार्टी हब्स में कपल्स की पहली पसंद

T20 World Cup 2026 से पहले श्रीलंका का मास्टरस्ट्रोक, Lasith Malinga बने तेज गेंदबाजी सलाहकार

UP BJP में ब्राह्मण विधायकों के भोज पर बवाल, क्या पंकज चौधरी का बयान उल्टा पड़ा?