किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे पर आया राजस्थान नेता विपक्ष का रिएक्शन, कहा- ये तो होना ही था

By अभिनय आकाश | Jul 04, 2024

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने राज्य में लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। राजस्थान विधानसभा विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने भाजपा नेता किरोड़ी लाल मीणा के मंत्रिपद से इस्तीफे पर कहा कि किरोड़ी लाल मीणा का इस्तीफा इस सरकार की नाकामी है, उन्होंने जो कहा था वह किया। उन्होंने कहा था कि प्राण जाए पर वचन न जाए। उन्होंने यही कहा कि सरकार की नीतियों से जनता संतुष्ट नहीं है, जनता के हित में निर्णय नहीं हो रहे। वे काफी समय से दुविधा में थे, यह होना ही था। 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दिया पद से इस्तीफा, लोकसभा चुनाव में लगाई थी कुर्सी पर शर्त

मीणा ने दौसा, भरतपुर, करौली-धौलपुर, अलवर, टोंक-सवाई माधोपुर और कोटा-बूंदी समेत पूर्वी राजस्थान की सीट पर प्रचार किया था। भाजपा इनमें से भरतपुर, दौसा, टोंक-सवाईमाधोपुर और धौलपुर-करौली सीट कांग्रेस से हार गई। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के परिणाम चार जून को आए जिनमें भाजपा मीणा के गृह क्षेत्र दौसा सहित कई सीटें हार गईं। भाजपा राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से 14 पर ही जीत सकी जबकि 2019 के चुनाव में 24 सीटों पर जीती थी।  

प्रमुख खबरें

West Bengal में Suvendu Adhikari ने 11,000 पुलिसकर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर बनेगा विकसित भारत-2047 का प्रमुख ग्रोथ इंजन: ज्योतिरादित्य सिंधिया

महिला सुरक्षा पर CM Rekha Gupta का एक्शन, छात्राओं के लिए बनेगा डेडिकेटेड WhatsApp Group

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को DBT से मिले 112.14 करोड़ रुपये, Samrat Choudhary ने जारी की राहत