राजस्थान : जैसलमेर में जाली नोट प्रकरण में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2025

राजस्थान पुलिस ने जैसलमेर में जाली नोट प्रकरण में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने बताया कि जाली नोटों के गिरोह के मुख्य आरोपी रजाबुल को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी बिहार का रहने वाला है और उस पर जैसलमेर में ई-मित्र संचालक से ठगी करने का आरोप है। जैसलमेर के मोहनगढ़ कस्बे में ई-मित्र कियोस्क चलाने वाले असरूद अली ने 18 अगस्त को शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति ने उनसे 10,000 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करने को कहा जिसके बदले उसने उन्हें 10,100 रुपये नकद दिए।

संदेह होने पर अगले दिन जब असरूद अली ने नोटों की जांच कराई तो पता चला कि उनमें से नौ नोट नकली थे। इसके बाद, कोतवाली जैसलमेर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने इस प्रकरण के मुख्य आरोपी रजाबुल को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Lucknow के सहारा शहर परिसर में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Revanth Reddy का BRS पर वार, KCR ने तेलंगाना का पानी जगन सरकार के पास गिरवी रखा

Haryana Assembly में मनाया गया Constitution Day, सीएम सैनी और हुड्डा ने पढ़ा प्रस्तावना

श्रीलंका A ने भारत A को 8 विकेट से धोया, Asia Cup Rising Stars फाइनल में बनाई जगह