'महिला अपराध में राजस्थान No 1', Anurag Thakur का Congress पर निशाना, बोले- 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' कहां है

By अंकित सिंह | Jul 22, 2023

मणिपुर से  नग्न महिलाओं का वीडियो सामने आने के बाद से देश में राजनीतिक जबरदस्त तरीके से जारी है। विपक्ष पूरे मामले को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा की ओर से पलटवार किया जा रहा है। भाजपा ने आज एक बार फिर से विपक्षी दलों को पलटवार किया है। इसके लिए भाजपा की ओर से राजस्थान, बिहार, बंगाल में होने वाले महिला अपराधों का जिक्र किया गया है। पार्टी की ओर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा और साथ ही साथ आलाकमान की चुप्पी पर सवाल भी खड़े किए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Manipur Violence | ताजा हिंसा में फिर जला मणिपुर! इंफाल में महिलाओं ने की सड़कें जाम, टायर जलाए, आंसू गैस के गोले छोड़े गए

अनुराग ठाकुर ने राजेंद्र सिंह गुढ़ा को बर्खास्त करने को लेकर भी गहलोत को घेरा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में ऐसा कदम राहुल गांधी और सोनिया गांधी के कहने पर उठाया गया। उन्होंने प्रियंका गांधी पर बिना नाम लिए कहा कि मुख्यमंत्री के घर से 5 किलोमीटर दूर एक बच्चे के सामने उसकी मां की इज्जत लूट ली जाती है। उदयपुर में 8 साल की बच्ची का दुष्कर्म कर उसके 8 टुकड़े कर फेंक दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तो सोए हैं, लेकिन जो 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' कहां है? उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने UP में कहा था कि लड़की हूं लड़ सकती हूं। लेकिन अब लड़की हूं लड़ सकती हूं, बस राजस्थान नहीं जा सकती हूं। बिहार पर मुंह में दही जमा सकती हूं, बंगाल पर होंठ सिल सकती हूं। राजस्थान में कोई महिला अपराध की बात उठाए, तो अशोक गहलोत को कहकर उसका इस्तीफा करवा सकती हूं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कुछ लोग सब चीजों को केवल राजनीतिक चश्मे से ही देखते हैं। नारी अस्मिता बिहार में तार-तार है।

प्रमुख खबरें

PM Modi Vadodara Visit | पीएम मोदी के कार्यक्रम का ज़बरदस्त क्रेज! BookMyShow पर 1 घंटे में बुक हुए सभी टिकट, 42000 लोग वेटलिस्ट में शामिल

Satya Niketan Building Collapse | दिल्ली में अवैध निर्माण और जर्जर इमारतों का सच, सत्य निकेतन हादसे के बाद उठे गंभीर सवाल

Satya Niketan हादसे के बाद कॉजपा ने उठाई PG Mafia की जांच और सुरक्षा ऑडिट की मांग

Odisha Cabinet ने बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 15,948 करोड़ रुपये के Investment को दी मंजूरी