Rajasthan OBC Commission ने निकाय आरक्षण रिपोर्ट सौंपी, स्थानीय चुनाव की बाधा दूर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 06, 2026

जयपुर, छह अगस्त राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग ने पंचायती एवं नगरीय निकायों में ओबीसी आरक्षण के संबंध में अपना प्रतिवेदन सरकार को सौंप दिया है। इससे राजस्थान में आगामी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों के लिए एक बड़ी बाधा दूर हो गई है। राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग के अध्यक्ष मदनलाल भाटी और उसके सदस्यों ने बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर उन्हें अपना प्रतिवेदन सौंपा।

राज्य चुनाव आयोग आरक्षण-लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। आयोग ने राजस्थान उच्च न्यायालय को इस संभावित समय-सीमा के बारे में सूचित किया था। उल्लेखनीय है कि राजस्थान उच्च न्यायालय ने नगरपालिका और पंचायत चुनाव कराने में देरी पर नाराजगी जताई थी और ओबीसी आयोग को पांच अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था।

न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए इस आयोग ने बुधवार को सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय चुनावों को समय पर कराने का जो वादा किया था, उसकी ओर हम तेजी से बढ़ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि ‘एक राज्य-एक चुनाव’ व्यवस्था से विकास और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर गति मिलेगी।

इससे पैसे, समय एवं संसाधनों की बचत होगी।

प्रमुख खबरें

Gajendra Singh Shekhawat का दावा: Netflix संग साझेदारी भारत के पर्यटन को नई ऊंचाई देगी

Mumbai Court ने BJP पार्षद Akash Purohit की याचिका खारिज की, गैर-जमानती वारंट पर गिरफ्तार

BJD ने Odisha में Nuclear Power Plant प्रस्ताव का विरोध किया, सुरक्षा पर उठाए सवाल

Hiroshima Day 2026: एक परमाणु बम ने ली लाखों जानें, US Attack की उस काली सुबह ने बदल दिया World History