राजस्थान: ओम बिरला ने बूंदी के बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2025

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को बूंदी जिले के बाढ़ प्रभावित कई गांवों का दौरा किया और वहां जारी राहत एवं पुनर्वास प्रयासों की समीक्षा की। ख्यावदा गांव में, जब कलेक्टर अक्षय गोदारा ने उन्हें सर्वेक्षण रिपोर्ट दिखाई, तो बिरला ने उनसे नुकसान का सही और स्पष्ट विवरण दर्ज करने को कहा।

एक स्थानीय जनप्रतिनिधि ने बिरला को बताया कि 138 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं, जबकि 211 आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं। बिरला ने जिले के ख्यावदा, रिहाना, देलुंडा और मालियों की बाड़ी गांवों का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से बातचीत की। उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि सर्वेक्षण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और प्रशासन तथा जनप्रतिनिधि उनके साथ पूरी तरह से खड़े हैं।

प्रमुख खबरें

Maruti Suzuki की गाड़ियां हुईं महंगी, 22 नवंबर से कारों पर 0.31% की औसत बढ़ोतरी

Manipur जहरीली शराब कांड: 16 मौतों के बाद जांच के लिए NFL Kolkata भेजे गए नमूने

13 लाख की ब्रेजा की मांग, मांग पूरी नहीं हुई तो बारात लेकर लौटा दूल्हा, दूल्हन करती रही इंतजार

सपा और Congress में भाजपा को रोकने की इच्छाशक्ति नहीं: Chandrashekhar Azad