Rajasthan Panchayat Election के तीसरे चरण में 10 बजे तक 14.89 प्रतिशत मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 03, 2026

जयपुर, तीन नवंबर राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे चरण के चुनाव में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मंगलवार सुबह से मतदान जारी है जहां शुरुआती तीन घंटे में 14.89 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अधिकारियों के यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा। इस चरण में करीब 1.07 करोड़ मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव करने के लिए पात्र हैं। इसके लिए 116 पंचायत समितियों में 11,869 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

राज्य में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव चार चरणों में कराए जा रहे हैं। पहले चरण में 22 अक्टूबर को 104 पंचायत समितियों में जिला परिषद के 293 और पंचायत समिति के 1,788 वार्ड के लिए मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 28 अक्टूबर को 124 पंचायत समितियों में जिला परिषद के 352 और पंचायत समिति के 2,197 वार्ड के लिए मतदान कराया गया।

तीसरे चरण के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मंगलवार को रहे चुनाव के बाद पंच और सरपंच पदों के लिए पांच नवंबर को मतदान होगा, जबकि उपसरपंचों का चुनाव छह नवंबर को कराया जाएगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान 14 नवंबर को होगा। वहीं, पंच और सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान कराया जाएगा।

मतगणना 20 नवंबर को होगी। जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के चुनाव क्रमशः 25 और 26 नवंबर को कराए जाएंगे। वहीं, पंचायत समिति प्रधान और उप प्रधान के चुनाव 27 और 28 नवंबर को होंगे।

प्रमुख खबरें

सुनेत्रा पवार ने Mumbai में बुलाई NCP विधायकों की बैठक, 4 महीने बाद देवगिरि में मंथन

आत्मनिर्भरता रणनीतिक जरूरत, Navy को बाहरी दबावों से मुक्त होना होगा: Admiral Swaminathan

Health Tips: त्योहारों में Dehydration और खराब Diet से बढ़ता है Kidney Stone का खतरा

Oman तट पर भारतीय कमर्शियल जहाज पर हमला, MEA ने की निंदा और तनाव घटाने की अपील की