राजस्थान पुलिस ने विदेशी महिला से दुष्कर्म मामले में आरोप पत्र दाखिल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2025

उदयपुर में फ्रांस की एक पर्यटक के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि 23 जून को एक फ्रांसीसी महिला ने बड़गांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने पुष्पराज ओझा उर्फ सिद्धार्थ नामक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी और आरोपी पुष्पराज उर्फ सिद्धार्थ ओझा (29) को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

प्रमुख खबरें

India Tour पर Japanese Woman का दर्द, बोलीं- Varanasi में पीछा हुआ, Mumbai में यौन उत्पीड़न

America ने बदला Energy का पूरा खेल, Gulf देशों को पछाड़कर बना भारत का टॉप गैस सप्लायर

World Cup 2026 से पहले Japan को दोहरा झटका, कप्तान Wataru Endo बाहर, किया संन्यास का ऐलान

Mexico vs South Africa: फुटबॉल कम, Red Cards का ड्रामा ज्यादा, FIFA के नए टूर्नामेंट पर उठे सवाल