Rajasthan Police ने Kanwar Yatra के लिए जारी किए विशेष दिशा-निर्देश, सतर्कता पर दिया जोर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

राजस्थान पुलिस ने हरिद्वार आने-जाने वाले कांवड़ियों के लिए दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को यात्रा के दौरान सतर्कता, आपसी समन्वय और प्रभावी सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा है। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) वी.के. सिंह ने सभी संबंधित जिला पुलिस अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान बेहतर समन्वय, सतर्कता और प्रभावी पुलिस व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। वी.के. सिंह ने कहा कि राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु 30 जुलाई से 11 अगस्त तक हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गृहनगर की ओर लौटेंगे।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने सभी पुलिस अधीक्षकों और पुलिस उपायुक्तों को जमीनी स्तर पर प्रभावी प्रबंधन के निर्देश दिए हैं जिसके तहत किसी भी घटना की सूचना मिलने पर निकटतम पुलिस दल को 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचना होगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी अथवा पुराने वीडियो और अफवाहें फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार का अचानक और पूर्व सूचना के बिना परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

दिशा-निर्देशों के अनुसार, मिश्रित एवं संवेदनशील क्षेत्रों से कांवड़ यात्रा गुजरने के दौरान भवनों की छतों पर पुलिस बल तैनात रहेगा तथा संपूर्ण मार्ग की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

प्रमुख खबरें

24 साल बाद Africa में World Cup की शानदार वापसी, Jay Shah ने बताया अहम पड़ाव

5 अगस्त को क्या बड़ा होने वाला है? डोभाल की एंट्री, गेम सेट, 40 मिनट में कैसे पलट दिया पूरा गेम

Kiren Rijiju ने विपक्ष को कटघरे में खड़ा किया: चर्चा का मौका गंवाकर अब आरोप न लगाएं

Hariyali Teej और Raksha Bandhan पर दिखें सबसे जुदा, ट्राई करें ये Latest Blouse Designs की Trending List