Rajasthan Police ने मादक पदार्थ तस्करों की 73.64 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 13, 2026

राजस्थान पुलिस ने इस वर्ष जनवरी से अब तक कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित 73.64 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को मादक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत जब्त किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

चित्तौड़गढ़ में सबसे बड़ी कार्रवाई हुई, जहां 20.35 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गईं। इनमें गंगरार निवासी कथित तस्कर राहुल बंजारा की 18.79 करोड़ रुपये की संपत्तियां भी शामिल हैं। बारां में करीब 18.48 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गई हैं, जबकि झालावाड़ में नौ आरोपियों की करीब 12.65 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त करने की मंजूरी दी गई है।

प्रतापगढ़ में नवनिर्मित मकान, पोल्ट्री फार्म और वाहनों समेत करीब 8.24 करोड़ रुपये की संपत्तियां स्वीकृत मामलों में कुर्क की गई हैं। नागौर, जोधपुर ग्रामीण और हनुमानगढ़ में करीब 3.05 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि जालोर, उदयपुर, भीलवाड़ा और जोधपुर पूर्व में भी संपत्तियों को मंजूरी दी गई है।

पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने एक बयान में कहा कि मादक पदार्थ तस्करों के वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए और आम लोगों से अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी की जानकारी पुलिस को देने की अपील की।

प्रमुख खबरें

भारत-चीन संबंधों पर Jairam Ramesh ने PM Modi से पूछे 4 सवाल

केरल में Ayurvedic Treatment कराने पर VD Satheesan ने Pawan Kalyan का जताया आभार

अगली Ganesh Chaturthi तक खुद का घर खरीदना चाहती हैं Sunita Ahuja, बप्पा से मांगी दुआ

Rajasthan के Jaisalmer में 642वां रामदेवरा मेला शुरू, 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान