केरल में Ayurvedic Treatment कराने पर VD Satheesan ने Pawan Kalyan का जताया आभार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 13, 2026

केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने आयुर्वेदिक उपचार कराने के लिए राज्य को तरजीह देने पर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का रविवार को आभार जताया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सतीशन ने कल्याण की ओर से सोशल मीडिया मंच एक्स पर किए गए पोस्ट के जवाब में कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि केरलम के लोगों के स्नेह और राज्य के प्राचीन मंदिरों के दर्शन से उन्हें शांति और स्वास्थ्य लाभ मिला। सतीशन ने एक्स पर लिखा, पवन कल्याण, आपके सराहना भरे शब्दों और आराम तथा स्वास्थ्य लाभ के लिए केरलम को चुनने के लिए धन्यवाद।

उन्होंने कहा था, मेरा प्रवास उपचार, शांति और कई यादगार अनुभवों से भरा रहा... केरलम में रहने के दौरान मुझे त्रिप्रयार श्री राम स्वामी, गुरुवायूर श्री कृष्ण, मम्मियूर श्री महादेव और चेट्टिकुलंगरा श्री भगवती अम्मा मंदिरों के दर्शन का सौभाग्य मिला। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने अपने प्रवास के दौरान मिले सहयोग के लिए सतीशन और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया था। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अपने दाहिने कंधे के आयुर्वेदिक इलाज के लिए केरल में थे।

इससे पहले मुंबई में उनके रोटेटर कफ (कंधे की मांसपेशियों और टेंडन) की सर्जरी हुई थी।

प्रमुख खबरें

Vimal Elaichi विज्ञापन मामले में Delhi High Court सोमवार को सुनाएगा फैसला

CSIR-IMMT विकसित करेगा भारत का पहला पूर्ण Hydrogen आधारित DRI संयंत्र

Asiatic Society of Mumbai में Amit Shah का बड़ा बयान, ज्ञान को Ideology की सीमाओं से मुक्त करने का आह्वान

Nepal Flood Relief: भारत ने बेत्रावती क्षेत्र के लिए 70 मीटर लंबे Bailey Bridge के हिस्से भेजे