एक जगह रुके-रुके परेशान हुए कांग्रेस विधायक, चार्टर्ड विमानों से 54 विधायकों को भेजा गया जैसलमेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2020

जयपुर। राजस्थान में चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच शुक्रवार को कांग्रेस और उसके समर्थक दलों के 54 विधायक तीन चार्टर्ड विमान से जयपुर से जैसलमेर रवाना हुए। पार्टी सूत्रों के अनुसार 54 विधायकों को लेकर तीन चार्टर्ड विमान जैसलमेर रवाना हो गये हैं। उन्होंने विधायक दूसरे चरण में जैसलमेर जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी जैसलमेर जायेंगे। 13 जुलाई से जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल में ठहरे इन विधायकों को लग्जरी बसों से हवाई अड्डे ले जाया गया। 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, 1 सितंबर से खुल सकेंगे धार्मिक स्थल 

कांग्रेस विधायक प्रशांत बैरवा का कहना है कि सभी एक ही जगह पर रुके-रुके परेशान हो गए हैं, इसलिए हम दूसरी जगह जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ये विधायक 13 जुलाई से जयपुर के बाहर एक होटल में रुके हैं। विधानसभा का आगामी सत्र 14 अगस्त से होना है और तब तक ये विधायक एक साथ ही रुकेंगे।

प्रमुख खबरें

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी