Rajasthan Politics: पायलट को लेकर बोले अशोक गहलोत, कांग्रेस आलाकमान मजबूत, किसी से नहीं पूछता कि...

By अंकित सिंह | May 29, 2023

राजस्थान कांग्रेस में अंदरूनी कलह लगातार जारी है। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस आलाकमान भी अब होता नजर आ रहा है। आलाकमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट के बीच का विवाद सुलझाने की कोशिश में जुटा हुआ है। हालांकि, तल्खी में तब तक नरमी नहीं देखी जा रही है। पिछले दिनों सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार को अल्टीमेटम दे किया था। इस बाद स्थिति और भी बिगड़ती चली गई। इन सब के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान सामने आया है। 

गहलोत ने सोमवार को कहा कि पार्टी आलाकमान मजबूत है और वह कभी भी किसी नेता या कार्यकर्ता को उन्हें मनाने के लिए कोई पद नहीं देगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री और सचिन पायलट को लेकर चल रही 'फॉर्मुले' वाली खबरों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोई भी नेता कोई चीज़ मांगे या आलाकमान पूछे कि आप कौनसा पद लेंगे, ऐसा रिवाज मैंन नहीं देखा है और ऐसा कभी होता नहीं है। सूत्रों का कहना है कि सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: नए संसद भवन को संवारने के लिए लाई गई नायाब वस्तुएं, मिर्जापुर के कालीन से लेकर राजस्थान के पत्थर का हुआ उपयोग

कांग्रेस की बड़ी बैठक

गहलोत की यह टिप्पणी राज्य में आगामी चुनावों पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ एक रणनीति बैठक से पहले आई है। खड़गे इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को गहलोत और उनके प्रतिद्वंद्वी सचिन पायलट के साथ अलग-अलग बैठकें करने वाले हैं, ताकि उन्हें एक मंच पर लाया जा सके। इस बैठक में राहुल गांधी के मौजूद रहने की भी संभावना है। 2018 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से पायलट और गहलोत के बीच सत्ता को लेकर खींचतान चल रही है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर