Rajasthan Polls: भाजपा ने पार्टी में विद्रोह को किया खारिज, राजेंद्र राठौड़ ने कही यह बड़ी बात

By अंकित सिंह | Oct 12, 2023

राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने गुरुवार को आगामी राज्य चुनावों के लिए टिकटों के वितरण पर पार्टी के भीतर विद्रोह की "अफवाहों" को खारिज कर दिया। राजस्थान चुनाव 2023 के लिए बीजेपी द्वारा 41 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा के बाद बगावत की बातें शुरू हो गईं। अपने बयान में उन्होंने कहा कि जब 'उत्कृष्ट' और 'सर्वश्रेष्ठ' के बीच चयन करना होता है, तो कुछ बातें 'उत्कृष्ट' के दिमाग में आती हैं। बीजेपी कैडर आधारित पार्टी है। पार्टी एक लाइन में रहेगी और हाईकमान के फैसले का सम्मान करेगी। उन्होंन कहा कि इसमें चिंता की कोई बात नहीं है जैसे कि विद्रोह शुरू हो गया है... हम हर दिन मिलते हैं और उन लोगों के साथ बैठते हैं जिनके मन में कुछ दर्द है... सभी लोग मिलकर काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: राजस्थान और MP में नया विकल्प तलाश रही भाजपा, कांग्रेस को पुराने पर भरोसा!

दूसरी ओर राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि बीजेपी आपस में ही लड़ रही है। जनता कह रही है कि कांग्रेस काम कर रही है और बीजेपी लड़ रही है। उन्होंने कहा कि हमारा कोई काम नहीं रुका है... क्योंकि आचार संहिता नेताओं को तो रोक सकती है लेकिन विकास और कल्याण के काम को नहीं रोक सकती... हमने रोका है... हम सरकारी कामों में उद्घाटन नहीं करेंगे... लेकिन हमने जनता का काम नहीं रोका। पार्टी में 'विद्रोह' इतना बढ़ गया कि भाजपा सांसद देवजी एम पटेल के काफिले पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया।

प्रमुख खबरें

Asaduddin Owaisi ने UP Elections 2027 में AIMIM को जिताने की अपील की

Mother Teresa Birth Anniversary: एक्नेस से मदर बनने का सफर, जब आत्मा की पुकार पर शुरू हुआ Mission of Charity

Vladimir Putin का नया आदेश: Russia में निजी प्रतिष्ठानों का नियंत्रण ले सकती है सरकार

जो बोया वो ही काट रहे हैं Imran Khan, Mehbooba Mufti ने दिया बड़ा बयान