RPSC RAS Prelims परीक्षा सिटी स्लिप 29 नवंबर को होगी जारी, जानें दिसंबर में कब है एग्जाम?

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 28, 2026

अगर आप भी राजस्थान में प्रशासनिक सेवा की तैयार कर रहे, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, राजस्थान लोक सेवा आयोग 29 नवंबर 2026 को आरएएस प्रारंभिक परीक्षा की परीक्षा शहर पर्ची जारी करेगा। जिन लोगों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर लें।

इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा। परीक्षा शहर की पर्ची से उम्मीदवारों को पता चलेगा कि किस शहर में आयोजित की जाएगी। वहीं, परीक्षा केंद्र का पूरा पता प्रवेश पत्र में दिया जाएगा।

कब होगी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा?

राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगी। प्रश्न पत्र हल करने का समय 3 घंटा दिया जाएगा। वहीं, पत्रक में पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

कैसे डाउनलोड करें परीक्षा शहर की पर्ची?

इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। अब आपको वेबसाइट के मुख्य पेज पर आरपीएससी आरएएस परीक्षा शहर पर्ची 2026 से जुड़े लिंक को खोलें। इसके बाद अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें। जब जानकारी जमा करें, तो परीक्षा शहर की पर्ची स्क्रीन पर नजर आएगी। इसको आप डाउनलोड कर लें और अपने मोबाइल में सुरक्षित रख लें।

इसके अलावा, आयोग की तरफ से आरएएस प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र 3 दिसंबर 2026 को जारी करेगा। तब आप आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर लें।

परीक्षा केंद्र पर कितनी देर पहले पहुंचना होगा?

आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि केंद्र पर प्रवेश को लेकर भी जरुरी निर्देश दिए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरु होने से कम से कम 60 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके अलावा, किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। समय से पहुंचने पर सुरक्षा जांच और पहचान से संबंधित प्रक्रिया आसानी से पूरी कर लें। परीक्षा वाले दिन प्रवेश पत्र और जरुरी पहचान पत्र साथ रखना न भूलें। साथ ही सभी नियमों का पालन करें।

प्रमुख खबरें

Mumbai Airport पर Customs की बड़ी कार्रवाई, 39.8 करोड़ रुपये का सोना और ड्रग्स बरामद

SEBI निवेश प्रक्रिया आसान बनाने और गैरजरूरी Rules हटाने की तैयारी में जुटा

CRPF सुरक्षा के बीच तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला दीपम, दो पूर्व जजों ने की निगरानी

Pune में बोले Javed Akhtar, मदरसों और गुरुकुलों से निकले बच्चों के दिमाग में भरा होगा जहर