Rajasthan: राजेंद्र गुढ़ा ने कांग्रेस विधायकों पर मारपीट का लगाया आरोप, कहा- मैं अपनी लड़ाई खुद लड़ूंगा

By अंकित सिंह | Jul 24, 2023

अशोक गहलोत कैबिनेट में मंत्री पद से हटाए जाने के बाद आज कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह गुढ़ा को राजस्थान विधानसभा में प्रवेश नहीं करने दिया गया। राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने अपने आरोप में दावा किया कि   लगभग 50 लोगों ने मुझ पर हमला किया, मुझे मुक्का मारा, लात मारी और कांग्रेस नेताओं ने मुझे विधानसभा से बाहर खींच लिया। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष ने मुझे बोलने तक नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर आरोप लगे कि मैं बीजेपी के साथ हूं। मैं जानना चाहता हूं कि मेरी गलती क्या है?

इसे भी पढ़ें: Modi पर CM Gehlot का पलटवार, बोले- मणिपुर से तुलना कर पीएम ने राजस्थान के स्वाभिमान को पहुंचाया चोट

मंत्री पद से हटाया गया था

आपको बता दें कि राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपनी ही सरकार से सवाल करने पर राजेंद्र सिंह गुढ़ा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था। राजेंद्र सिंह गुढ़ा का एक वीडियो शुक्रवार को जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ था जिसमें वह विधानसभा में यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि हम प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मणिपुर की बजाय हमें अपने अंदर झांकने की कोशिश करनी चाहिए। बयान के वायरल होने के कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने मंत्रिमंडल से उसे बर्खास्त करने की सिफारिश कर दी थी। 

प्रमुख खबरें

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं

Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

Punjab में नशा तस्करी पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण की मौत, Harpal Cheema पर FIR की मांग

Cauvery Dispute: Tamil Nadu को पानी देने के निर्देश के खिलाफ Supreme Court जाएगी कर्नाटक सरकार