राजस्थान में कोरोना के 36 और मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,221 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2020

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 36 नये मामले सामने आने से राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या सोमवार सुबह बढ़कर 2,221 हो गयी। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे तक राज्य में 36 नये मामले सामने आए, जिनमें जयपुर में नौ, झालावाड़ में नौ, टोंक में छह, कोटा में चार और जैसलमेर एवं भीलवाड़ा में एक-एक नया मामला शामिल है। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। 

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बाद 41 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। राज्यभर में 22 मार्च से बंद लागू है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

प्रमुख खबरें

GenZ वोटरों को रोकने के बाद अब स्पेशल कैंप लगाने का दिया जा रहा आदेश, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाया एक और आरोप

उत्तर प्रदेश में Heavy Rain से Lucknow समेत कई जिले प्रभावित, IMD का अलर्ट

Sonam Wangchuk ने Ladakh की तुलना China के कब्जे वाले Tibet से करके खड़ा किया विवाद, Central Tibetan Administration ने जताई कड़ी आपत्ति

Devendra Fadnavis का बड़ा कदम: Maharashtra के 265 तालुकाओं में सूखा घोषित, किसानों की होगी मदद