सातवें वेतन आयोग की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2018

जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते गुरुवार को प्रदेश में रोडवेज की बसे नहीं चली। निगम के कर्मचारियों ने रोडवेज में सातवें वेतन आयोग को लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर दो दिन की हड़ताल शुरू की है। रोडवेज के एक अधिकारी ने बताया कि हड़ताल के पहले दिन प्रदेश में रोडवेज के 52 डिपो की 4 हजार 780 बसें नहीं चल सकीं।

उन्होंने बताया कि हमारी मांग है कि रोडवेज कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू किया जाये और तीन बकाया चल रही महंगाई भत्ते दिये जाये। दो दिन की हड़ताल से दोनों दिन लगभग दस करोड़ रूपये की आय का नुकसान होगा।

यातायात मंत्री यूनुस खान ने रोडवेज कर्मचारियों को हडताल खत्म करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक तरीके से विचार कर रही है। झालावाड में संवाददाताओं से बातचीत में खान ने कहा कि रोजवेज कर्मियों की मांग के लिये सरकार की सोच सकारात्मक है, और हम हड़ताली कर्मचारियों से काम पर वापस लौटने का आग्रह करतें है।

 

प्रमुख खबरें

हिंदू युवा वाहिनी के एक पूर्व जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति से मांगी परिवार सहित इच्छा मृत्यु की अनुमति

भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री Srinivas Prasad का निधन

Prime Minister Modi ने सांसद श्रीनिवास प्रसाद के निधन पर शोक प्रकट किया

Chhattisgarh: मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों पर की थी गोलीबारी