मुंबई इंडियंस से टकराएगी राजस्थान रॉयल्स, RR कर सकती है टीम में बदलाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2020

अबुधाबी। शानदार फार्म में चल रही मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिये काफी कठिन चुनौती होगी और अपने अभियान को ढर्रे पर लाने के लिये वह अंतिम एकादश में बदलाव कर सकती है। शारजाह में बल्लेबाजों की मददगार पिच पर शानदार शुरूआत करने के बाद दुबई और अबुधाबी में रॉयल्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।पहले दो मैच वाले फार्म को वे दोहरा नहीं सके। दूसरी ओर मुंबई ने पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है और छह अंक लेकर दिल्ली कैपिटल्स से बेहतर रन औसत के आधार पर वे अंकतालिका में शीर्ष पर हैं। सुपर ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से मिली हार के बाद गत चैम्पियन टीम ने शानदार वापसी करके किंग्स इलेवन पंजाब को 48 और सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हराया। मुंबई के लिये सबसे अच्छी बात यह है कि वह किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रही है और उसके सभी खिलाड़ियों ने समय पर योगदान दिया। कप्तान रोहित शर्मा भी जबर्दस्त फार्म में हैं जबकि क्विंटोन डिकॉक ने फार्म में वापसी की।

इसे भी पढ़ें: खराब मौसम के कारण शुभंकर और अन्य का स्कॉटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में लचर प्रदर्शन

टीमें : मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, जेम्स पेटिसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, कृणाल पंड्या, मिशेल मैक्लीनागन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटोन डि कॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट। राजस्थान रॉयल्स : जोस बटलर, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, एंड्रयू टाई, कार्तिक त्यागी, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), अंकित राजपूत, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, महिपाल लोमरोर, ओसाने थॉमस, रेयान पराग, यशस्वी जायसवाल अनुज रावत, आकाश सिंह, डेविड मिलर, मनन वोहरा, शशांक सिंह, वरुण आरोन, टॉम कुरेन, रॉबिन उथप्पा, अनिरुद्ध जोशी, जोफ्रा आर्चर।

प्रमुख खबरें

Amaravati में खुलेगा देश का पहला Quantum और AI विश्वविद्यालय, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी मंजूरी

Praggnanandhaa ने जीता Grand Chess Tour खिताब, Caruana को 15-13 से दी मात

Nepal Floods Live Updates: Glacier की चट्टान टूटने से नेपाल में मची तबाही, भयानक बाढ़ से अब तक 469 लोगों की मौत

Rahul Gandhi और सोनिया पर Deepfake Video पोस्ट करने वाले दो X खातों पर केस