IPL की ये 3 टीमें पहुंची दुबई, खिलाड़ियों को 6 दिन तक रहना होगा पृथकवास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2020

दुबई। राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीमें 19 सितंबर से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिये गुरूवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच गयीं। राजस्थान और पंजाब की टीम विशेष विमान के जरिये दुबई पहुंची क्योंकि मौजूदा स्वास्थ्य संकट के कारण इस आईपीएल में यही आदर्श होगा। शाम में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम भी अबुधाबी पहुंच गयी जहां टूर्नामेंट के दौरान उनकी टीम रहेगी। खिलाड़ियों का रवानगी से पहले कई बार परीक्षण कराया जा चुका है और अब उन्हें छह दिन के पृथकवास में रहना होगा जिसमें पहले, तीसरे और छठे दिन कोविड-19 जांच की जायेगी।

प्रमुख खबरें

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत