क्या बेन स्टोक्स की टीम में वापसी से RR की चमकेगी किस्मत? रविवार को SRH के खिलाफ होगा मैच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2020

दुबई। लगातार हार से आजिज आ चुकी राजस्थान रॉयल्स को उम्मीद है कि इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले में बेन स्टोक्स की टीम में वापसी से वे जीत की राह पर लौटेंगे। रॉयल्स अंकतालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर है जिसने दो जीत के बाद लगातार चार मैचों में पराजय का सामना किया है। वहीं सनराजइर्स ने छह में से जीत मैच जीते हैं और वह तीसरे स्थान पर है। स्टोक्स का अनिवार्य पृथकवास शनिवार को पूरा हो जायेगा। उनकी गैर मौजूदगी में टीम का संतुलन बिगड़ा है और अभी तक सही संयोजन नहीं मिल सका है। अगस्त में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के दौरान स्टोक्स बीच में ही न्यूजीलैंड चले गए थे जहां उनके पिता का दिमाग के कैंसर का इलाज चल रहा है। उनके पिता ने ही उन्हें दोबारा खेलने के लिये जाने को कहा। अब देखना यह है कि इतने महीने क्रिकेट से दूर रहने के बाद क्या वह लय हासिल कर पाते हैं। कप्तान स्टीव स्मिथ ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के बाद कहा था ,‘‘ स्टोक्स ने ज्यादा अभ्यास नहीं किया है। उसका पृथकवास कल पूरा होाग। देखते हैं कि वह परसो खेल पाता है या नहीं।’’ दिल्ली से करारी हार झेलने वाले रॉयल्स के लिये यशस्वी जायसवाल (34) और राहुल तेवतिया (38) को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं चल सका।

इसे भी पढ़ें: 19 साल की इगा स्वियातेक ने रचा इतिहास, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह

युवा प्रियम गर्ग, अब्दुल समद और अभिषेक शर्मा ने भी प्रभावित किया है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और हरफनमौला मिशेल मार्श के चोट के कारण बाहर होने के बाद सनराइजर्स के गेंदबाजों खासकर राशिद और यार्कर विशेषज्ञ टी नटराजन ने उम्दा प्रदर्शन किया है। टीमें : राजस्थान रॉयल्स : जोस बटलर, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, एंड्रयू टाई, कार्तिक त्यागी, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), अंकित राजपूत, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, महिपाल लोमरोर, ओसाने थॉमस, रेयान पराग, यशस्वी जायसवाल अनुज रावत, आकाश सिंह, डेविड मिलर, मनन वोहरा, शशांक सिंह, वरुण आरोन, टॉम कुरेन, रॉबिन उथप्पा, अनिरुद्ध जोशी, जोफ्रा आर्चर। सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, रिद्धिमान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जैसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, बी संदीप, संजय यादव, फैबियन एलेन, पृथ्वी राज यरा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज़ नदीम, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

JP Nadda ने स्वास्थ्य बजट योजनाओं की समीक्षा की, 160 जिला अस्पताल मार्च 2027 तक सुधरेंगे

CM Vishnu Deo Sai ने Jashpur में शुरू की अंतरिक्ष संगवारी पहल, छात्रों को मिलेगी स्पेस ट्रेनिंग

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत