Rajasthan Royals को दोहरा झटका, Delhi Capitals से हार के बाद कप्तान Riyan Parag हुए चोटिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2026

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद कहा कि बीच के ओवरों में और बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद कप्तान रियान पराग (90 रन) के अर्धशतक और अंत में डोनोवन फरेरा (14 गेंद में नाबाद 47 रन) की ताबड़तोड़ पारी की बदौलतछह विकेट पर 225 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। लेकिन केएल राहुल और पाथुम निसांका के अर्धशतक पराग की शानदार पारी पर भारी पड़े। दिल्ली कैपिटल्स ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ राहुल (75 रन) और निसांका (62 रन) के अर्धशतकों से मिली शानदार शुरूआत के दम पर राजस्थान रॉयल्स को पांच गेंद रहते सात विकेट से शिकस्त दी।

पराग ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे लगा कि यह एक अच्छा स्कोर था। 200 के आस-पास का स्कोर ठीक था। बीच के ओवरों में हम और बेहतर गेंदबाज़ी कर सकते थे। ’’ वह चोटिल होने के कारण मैदान से बाहर चले गए थे। उन्होंने अपनी चोट के बारे में कहा, ‘‘उम्मीद है कि यह ज्यादा गंभीर नहीं है, हैमस्ट्रिंग चोट लगी है। एक हफ्ते का ब्रेक लूंगा, फिर सब ठीक हो जाएगा। ’’ उन्होंने अपनी पारी के बारे में कहा, ‘‘मुझे आलोचकों को कोई जवाब देने की जरूरत नहीं है। ’’ उनकी आंखें डबडबा गईं और उन्होंने कहा, ‘‘आखिर में, हम मैच हार गए।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ