Rajasthan: कम नहीं हो रहे सचिन पायलट के तेवर, कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहूंगा

By अंकित सिंह | May 06, 2023

राजस्थान में कांग्रेस के लिए फिलहाल सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का खेमा है तो दूसरी ओर सचिन पायलट हैं। पिछले दिनों सचिन पायलट ने वसुंधरा राजे की सरकार में हुए भ्रष्टाचार को लेकर एक धरना दिया था। इसे माना गया था कि यह घकना वर्तमान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ है क्योंकि सचिन पायलट ने साफ तौर पर कहा था कि हमने चुनाव में जो भ्रष्टाचार को खत्म करने का वादा किया था उस पर हम काम नहीं कर पाए हैं। सचिन पायलट भ्रष्टाचार को लेकर लगातार अपनी सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं। एक बार फिर से उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे। 

इसे भी पढ़ें: योग से राजस्थान में ग्राम पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा : Sonowal

पायलट ने कहा कि दीमक की तरह यह भ्रष्टाचार हम लोगों को खा रहा है। कांग्रेस नेता ने राजनीति में अच्‍छे आचरण, अच्‍छी सोच वाले लोगों के आगे आने की वकालत करते हुए कहा कि ऐसे लोगों का चयन आपको करना है। इसके साथ ही पायलट ने पेपर लीक प्रकरण को लेकर परोक्ष रूप से राज्‍य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘आज हमारे बच्चे जो वर्षों मेहनत करते हैं, जिनके मां-बाप अपना पेट काटकर उनकी ट्यूशन कराते हैं, पढ़ाते हैं, वो परीक्षा देते हैं, और फिर पेपर लीक हो जाता है, वह प्रश्नपत्र रद्द हो जाता है, इससे हमें दुख नहीं होता? उस पर कार्रवाई करने में इतना समय क्‍यों लगता है? न्याय दिलाने में इतना कष्ट क्यों होता है?’’ 

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस