राजस्थान : उदयपुर जिले में आदमखोर तेंदुए की तलाश जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2024

उदयपुर जिले के वन क्षेत्रों में आदमखोर तेंदुए की तलाश बुधवार को भी जारी है। वन विभाग, पुलिस और सेना की टीमें उस तेंदुए की तलाश कर रही हैं जिसने हाल ही में सात लोगों को अपना शिकार बनाया है।

तेंदुए के हमलों से होने वाली मौत की बढ़ती संख्या से चिंतित वन अधिकारियों ने मंगलवार को आदमखोर तेंदुए की पहचान के बाद उसे मारने का आदेश जारी किया। इस तेंदुए के हमले में 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी। उसके बाद उसे मारने का आदेश जारी किया गया।

प्रधान मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक (पीसीसीएफ) और मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक (सीडब्ल्यूडब्ल्यूएफ) पवन कुमार उपाध्याय द्वारा जारी आदेश के बाद वन विभाग की टीमों ने पुलिस और सेना के साथ मिलकर उस इलाके को घेर लिया जहां तेंदुआ घूमता दिखा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोगुंदा और आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है और स्थानीय लोगों को घरों के अंदर रहने और सतर्क रहने को कहा गया है।

प्रमुख खबरें

Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा