राजस्थान पुलिस के सात पुलिसकर्मी क्यों देख रहे थे महिला IPS की मोबाइल फोन लोकेशन? सबको तुरंत किया गया निलंबित

By रेनू तिवारी | Oct 08, 2024

राजस्थान में एक बहुत ही पेचीदा मामला सामने आया है। एक महिला आईपीएस अधिकारी की कुछ पुलिसकर्मी मोबाइल फोन लोकेशन देख रहे थे। इस बाद की जानकारी लगने के बाद पुलिसवालों को तुरंत निलंबित कर दिया गया। अब दआदे की जांच जारी हैं। फिलहाल पूरे मामले पर एक नजर डालते हैं आखिर क्या- क्या हुआ हैं। राजस्थान में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी ज्येष्ठा मैत्रेयी की मोबाइल फोन ‘लोकेशन’ पर नजर रखने के आरोप में एक उपनिरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मैत्रेयी 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल भिवाड़ी में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा के नतीजे लोकतंत्र की हार, पवन खेड़ा बोले- यह सिस्टम की जीत है, नतीजा स्वीकार नहीं

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ये सभी आरोपी पुलिसकर्मी पुलिस विभाग की साइबर सेल के जरिए भिवाड़ी की पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी की ‘फोन लोकेशन’ पर नजर रख रहे थे। पुलिस मुख्यालय ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। मैत्रेयी मध्यप्रदेश के गुना की रहने वाली हैं और उन्होंने 2017 में सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

प्रमुख खबरें

HCL Tech का AI पर बड़ा दांव, स्वदेशी Startup Sarvam AI में किया $234 Million का भारी निवेश।

Wholesale Inflation का नया रिकॉर्ड, Fuel और Crude Oil की कीमतों ने दिया बड़ा झटका

Vedanta Restructuring का बड़ा असर, 5 कंपनियों में बंटते ही investors को हुआ ₹63,500 करोड़ का फायदा।

Patna में Bihar सरकार की बड़ी पहल: CRVS प्रणाली में सुधार से आएगा सुशासन!