IPL 2025| RRvsKKR| कोलाकाता के स्पिनर्स के सामने राजस्थान ने किया सरेंडर, डिकॉक ने खेली तूफानी पारी

By रितिका कमठान | Mar 27, 2025

कोलकाता नाइट राइडर्स के नए खिलाड़ी मोईन अली और वरुण चक्रवर्ती के बीच गुवाहाटी की प‍िच पर शानदार जुगलबंदी देखने को मिली। इस शानदार जुगलबंदी के कारण कोलकाता ने बेहतरीन खेल दिखाया और राजस्थान का किला 151/9 के स्कोर पर ढ़हा दिया।

बता दें कि राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में शुरुआत में अच्छा खेल दिखाया था। 67 रन पर टीम महज एक विकेट गंवा चुकी थी। हालांकि 82 रन पर पहुंचे पर टीम के पांच विकेट पवेलियन लौट चुके थे। इन पांच विकेट लेने में सबसे अहम योगदान मोईन अली और वरुण चक्रवर्ती का रहा।

बता दें कि सबसे पहले राजस्थान के संजू सैमसन 13 रन के स्कोर पर वैभव अरोड़ा का श‍िकार बने। उनके बाद वरुण चक्रवर्ती ने र‍ियान पराग (25) को निशाना बनाया। इसके बाद मोईन अली ने अपना शिकार यशस्वी जायसवाल (29) को बनाया। फिर नीतीश राणा (8) को भी बोल्ड करने वालो मोईन अली रहे। वहीं वान‍िंदु हसरंगा वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर कप्तान रहाणे को हाथ में कैच थमा कर आउट हो गए। 

बता दें कि इस मैच में शुभम दुबे को भी सात नंबर पर खेलने भेजना पड़ा जो कि मूल रूप से राजस्थान की टीम के प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे। राजस्थान के लिए सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले ध्रुव जुरेल रहे जिन्होंने 33 रन बनाए। टीम को संभालने के लिए उन्होंने एक छोर पर टिककर बल्लेबाजी करने की सोची मगर टीम के विकेट लगातार गिरते रहे। 

प्रमुख खबरें

IPL 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, 12 स्टेडियम में 50 होंगे मुकाबले

Abu Dhabi में मिसाइल का मलबा गिरने से भारतीय की मौत, Middle East में गहराया संकट

ADR Report का बड़ा खुलासा: BJP को मिला रिकॉर्ड चंदा, बाकी पार्टियों के कुल Donation से 10 गुना ज्यादा

7 साल की शादी में आई दरार, फिर रिश्ते को दिया एक और मौका, बैडमिंटन स्टार ने यूं बयां किया दर्द