सरकारी स्कूल का बुरा हाल, शराब पीकर आ रहे टीचर; वीडियो बनाकर प्रशासन को भेजा

By निधि अविनाश | Apr 08, 2022

राजस्थान के धौलपुर जिले में एक सरकारी टीचर शराब पीकर स्कूल आता है। ग्रामीणों ने नशे में धुत इस टीचर का वीडियो बनाया और प्रशासन को भेजकर शिकायत कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला राजस्थान के धौलपुर जिले के सैंपऊ उप खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत परौआ के गांव बल्दियापुरा का है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि, गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में पढ़ाने वाला टीचर शराब के नश में स्कूल आता है।

इसकी जानकारी मिलते ही कुछ युवा स्कूल पहुंच गए और उन्होंने नशे में धुत टीचर का वीडियो बना लिया और इसकी शिकयत प्रशासन को दे दी। अधिकारियो नें इस मामले को गंभीरता में लिया है और मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्कूल भेजकर जांच के आदेश दिए है। ग्रामीणों ने शिकायत में कहा है कि, टीचर पप्पू कुशवाह विगत हमेशा शराब पीकर स्कूल आता है। वह कई सालों से इस स्कूल में पढ़ा रहे है लेकिन नशे में रहने से बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि, उन्होंने इसकी जानकारी पहले भी शिक्षा विभाग को दी थी लेकिन कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow