By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2025
राजस्थान में चूरू जिले के सरदारशहर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को एक मोटरसाइकिल और कार की टक्कर हो जाने से दोपहिया वाहन पर सवार एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौत हो गई तथा उसकी पत्नी घायल हो गई।
पुलिस ने बताया कि घायलों को तत्काल राजकीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सीताराम और उसकी बेटी ऋतिका को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल गौरा देवी और उसके बेटे को चूरू अस्पताल रेफर किया गया। उसने बताया कि बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया और गौरा देवी का चूरू अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।