Rajasthan: कार और ट्रक की भिड़ंत में तीन साल की बच्ची सहित तीन लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2024

जयपुर ग्रामीण के रायसर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक कार और ट्रक की भिड़त में कार में सवार तीन साल की एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और सीकर जिले के खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन-पूजन कर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि हादसे में रवि, अंकित और देवकी की मौत हो गई, जबकि रिंकी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

एक बार शादी के बेहद करीब पहुंचकर क्यों पीछे हट गई थीं Shurti Haasan? खुद खोल दिए सारे राज

India A बनाम Australia A: कुमार कुशाग्र के शतक और शम्स मुलानी की फिरकी से मेजबान टीम मजबूत

सेंसर बोर्ड की कैंची से बची सिद्धार्थ-तमन्ना की The Vvaan, 25 सितंबर को होगी रिलीज

ट्रंप-जिनपिंग मीटिंग से पहले चीन के नास्त्रेदमस की क्या भविष्यवाणी आई! ट्रंप सच में करने वाले हैं कुछ ऐसा?