Rajasthan: करौली जिले में दो बाइक में भिड़ंत, तीन युवकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2023

जयपुर। राजस्थान के करौली जिले के सदर हिंडौन थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम तेज रफ्तार से जा रहे दो दुपहिया वाहनों की आमने सामने की भिड़ंत में चाचा भतीजा सहित तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस सहायक उपनिरीक्षक बदन सिंह ने बताया कि बयाना हिंडौन राजमार्ग पर एकोरासी मोड़ के पास दो बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार महेन्द्र जाटव, उसके भतीजे राहुल जाटव तथा दूसरी बाइक पर सवार पिंटू गुर्जर की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: CBI ने पर्ल्स ग्रुप के निदेशक हरचंद सिंह गिल को किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंप दिये गये। उन्होंने बताया कि एक बाइक पर सवार चाचा भतीजे लगन समारोह में शामिल होने के लिये सूरौठ जा रहे थे वहीं दूसरा बाइक सवार कांदरोली जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति Girdhari Lal Sahu झांसी से गिरफ्तार

भारतीय कंपनियां बड़े पैमाने पर लागू कर रहीं AI, ठोस फायदे दिखने लगे: Oracle

हिम्मत है तो मेरी छाती पर बुलडोजर चलाओ...अभिषेक बनर्जी के आवास पर हमले के बाद बोलीं ममता

Kochi में थाने पहुंचकर पुलिसकर्मी से बहस और सरकारी वाहन में तोड़फोड़, आरोपी हमसथ अरेस्ट