राजस्थान: सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, सदमे में पिता ने भी दम तोड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2025

जयपुर जिले में बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई और यह ह्रदयविदारक खबर सुनकर उनके बुजुर्ग पिता का भी देहांत हो गया। पुलिस ने बताया कि मामला चोमू के कालाडेरा थाना इलाके का है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हस्तेडा गांव (चौमू) के रहने वाले दो भाई लालचंद कुमावत (40) और रामेश्वरलाल (45) बाइक से चौमू की तरफ जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और हादसे में दोनों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि यह दर्दनाक खबर सुनकर सदमे में आए उनके पिता दुर्गा लाल कुमावत बेहोश हो गए और शाम को उनकी भी मौत हो गई। बाद में तीनों का एक ही चिता पर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक BJP अध्यक्ष विजयेंद्र का आरोप: आशा कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर पार्टी हित में सरकारी धन बहा रही सरकार

Maruti Suzuki की गाड़ियां हुईं महंगी, 22 नवंबर से कारों पर 0.31% की औसत बढ़ोतरी

Manipur जहरीली शराब कांड: 16 मौतों के बाद जांच के लिए NFL Kolkata भेजे गए नमूने

13 लाख की ब्रेजा की मांग, मांग पूरी नहीं हुई तो बारात लेकर लौटा दूल्हा, दूल्हन करती रही इंतजार