Rajasthan : कपड़ा फैक्टरी में दो मजदूरों की मौत, जहरीली गैस से दम घुटने की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2026

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में कपड़े की एक फैक्टरी में दो मजदूरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दोनों मजदूर बॉयलर क्षेत्र में काम करते थे और बुधवार सुबह दोनों बेहोशी की हालत में मिले।

पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, अन्य मजदूरों ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल और पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया।

मजदूरों ने आरोप लगाया कि बॉयलर में बिना प्रशिक्षित स्टाफ के मजदूरों से काम कराया जा रहा है। रायला थाना प्रभारी मूलचंद ने बताया कि मौत के कारणों पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा हालांकि प्रारंभिक जांच में बॉयलर से निकलने वाली जहरीली गैस से दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान जिंद्रास आसींद निवासी गजानंद गाडरी (25) और नानोड़ी निवासी कमलेश गुर्जर (24) के रूप में हुई है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Microsoft का India में Mega Plan, 2 करोड़ लोगों को मिलेगी मुफ़्त AI Training

Abhishek Sharma फ्लॉप, टॉप ऑर्डर फेल! T20 World Cup में South Africa से हार के बाद बढ़ी Team India की मुश्किलें

Super 8 में Team India की हार पर मंथन, खराब Strategy से लेकर Playing XI पर उठे गंभीर सवाल

David Miller के तूफान में उड़ी Team India, South Africa से हार के बाद Semifinal की राह बेहद मुश्किल