राजस्थान: एंबुलेंस और ट्रक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, तीन अन्य लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2025

राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार को एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक एंबुलेंस और ट्रक की भिडंत में दो लोगों की मौत हो गयी और एंबुलेंस चालक सहित तीन अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दशरथ को बृहस्पतिवार देर रात घर में सोते समय एक सांप ने काट लिया था, जिसके बाद उसे पहले दौसा जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत बिगड़ने पर मरीज को जयपुर के एसएमएस अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।

एम्बुलेंस चालक ने आरोप लगाया कि आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह टक्कर हुई। पुलिस ने बताया कि दशरथ की मां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

PCB से एनओसी न मिलने पर Pakistan Champions ने WCL सीजन तीन छोड़ा

Rahul Gandhi पर प्रपत्र-6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट के नाम से झूठ बोलने का आरोप, BJP ने साधा निशाना

छत्तीसगढ़ Coal Levy Scam: EOW ने MLA देवेंद्र यादव समेत 12 लोगों पर पेश किया पूरक चालान

Mumbai Police ने MP से सॉफ्टवेयर इंजीनियर को दबोचा, APK फाइलों से की 15.75 करोड़ की ठगी