Rajasthan Vidhan Sabha के सत्र से पूर्व All Party Meeting में सदन शांतिपूर्वक चलाने पर सहमति बनी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 18, 2026

राजस्थान विधानसभा के आगामी सत्र से पहले मंगलवार को हुई सर्वदलीय बैठक में सदन को सकारात्मक रुख के साथ एवं शांतिपूर्वक चलाने को लेकर सहमति बनी। विधानसभा में यह बैठक अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में हुई। विधानसभा के प्रवक्ता के अनुसार, इस बैठक में सभी दलों ने सकारात्मक रुख के साथ सदन शांतिपूर्वक चलाने, आसन की गरिमा बनाये रखने और अससंदीय शब्दों का इस्तेमाल न किये जाने को लेकर सहमति व्यक्त की।

राजस्थान विधानसभा के छठे सत्र की बैठकें बृहस्पतिवार (20 अगस्त) से शुरू होंगी। बैठक में देवनानी ने कहा कि सदन में सार्थक चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘सदन और आसन की गरिमा सभी सदस्य बनाये रखें।

सभी दलों के सदस्य सकारात्मक सोच के साथ सदन में भागीदारी निभायें। सदन चलाना सदस्यों की सामूहिक जिम्मेदारी होती है।’’ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि विपक्ष की ओर से सदन में रखी गयी बातों को सरकार गंभीरता से ले, क्योंकि सदन चलाने की जिम्मेदारी सत्तापक्ष एवं विपक्ष, दोनों की है। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि विधानसभा में सर्वदलीय बैठक आहूत किया जाना अध्यक्ष की महत्वपूर्ण पहल है।

बैठक में सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक रफीक खान, भारत आदिवासी पार्टी के थावरचन्द, बहुजन समाज पार्टी के मनोज कुमार, राष्ट्रीय लोकदल के डॉ. सुभाष गर्ग और विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

BSF DG Praveen Kumar का बड़ा बयान, Drone Threats से निपटने के लिए जवानों की Skill Upgradation जरूरी

Red Fort Blast Case के आरोपी Jasir Bilal Wani की याचिका खारिज, Delhi High Court ने डिफ़ॉल्ट ज़मानत से किया इनकार

डिप्रेशन और तनाव का इलाज अब दवाओं में नहीं, Blue Space Therapy के जरिए पानी में मिल रहा है गहरा सुकून

JNU Admission Row: दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने Deprivation Points पॉलिसी के तहत दाखिले को दी मंजूरी