Rajasthan: चुनाव क्या ना कराए, विधायक जी ने चमकाएं लोगों के जूते, कहा- मतदाता भगवान होता है

By अंकित सिंह | Oct 03, 2023

जैसे-जैसे राजस्थान में चुनाव नजदीक आ रहे हैं, नेता और राजनीतिक दल मतदाताओं का दिल जीतने के लिए अतिरिक्त प्रयास कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देखने को मिला जब ओम प्रकाश हुड़ला नाम के एक निर्दलीय विधायक दौसा में एक मोची की दुकान पर लोगों के जूते पॉलिश करते नजर आए। इस पहल के बारे में बात करते हुए हुडला ने कहा कि उन्होंने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के जूते पॉलिश करके उन्हें एहसास दिलाया कि विधायक मतदाताओं के कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी ऐसा किया है, अब भी कर रहा हूं और भविष्य में भी ऐसा करूंगा। 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में वंदे भारत का बड़ा हादसा टला, ड्राइवर की समझदारी से एक्सीडेंट होने से बचा

उन्होंने जोर देकर कहा कि मेरा लक्ष्य क्षेत्र में जातिगत भेदभाव को खत्म करना है। क्षेत्र में कई लोग जाति की राजनीति करते हैं, जो हमारे लिए सही नहीं है। महवा में लोग एक-दूसरे के प्रति प्रेम के साथ शांति से रह रहे हैं। हमने महवा विधानसभा क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित किये हैं। उन्होंने कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि जातिवाद हमारी प्रगति और विकास की राह में एक बाधा है। यह भेदभाव को कायम रखता है और हमारे समुदायों को विभाजित करता है। अब समय आ गया है कि हम इन बाधाओं को तोड़ें और प्रत्येक नागरिक के उत्थान के लिए मिलकर काम करें।

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला