राजभर का इनकार, शिवपाल के मोर्चा से मेरा कोई गठबंधन नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2018

बलिया (उत्तर प्रदेश)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आज कहा कि नव गठित समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के साथ वह कोई गठबंधन नहीं करेंगे। योगी आदित्यनाथ सरकार में दिव्यांग जन सशक्तिकरण मंत्री राजभर ने आज बताया कि उनकी हाल में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव से कई बार मुलाकात हुई है, लेकिन इस मुलाकात में कोई राजनैतिक चर्चा नही हुई है।'

मीडिया में शिवपाल के सेक्युलर मोर्चा से सुभासपा के गठजोड़ को लेकर चल रही सुगबुगाहट के बारे में सवाल करने पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का शिवपाल के मोर्चे से कोई गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि उनके दल का गठबंधन भाजपा से जारी रहेगा।

प्रमुख खबरें

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी