मुख्तार अंसारी का समर्थन करेगा सपा-सुभासपा गठबंधन : राजभर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2021

बलिया (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन कर चुकी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने चुनाव में मऊ सीट से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को समर्थन देने की घोषणा की है। सुभासपा के अध्यक्ष राजभर ने बृहस्पतिवार को से बातचीत करते हुए कहा कि विधायक मुख्तार अंसारी से दो दिन पहले उनकी बांदा जेल में मुलाकात हुई थी। उन्होंने अंसारी का खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा के होने वाले चुनाव में सपा और सुभासपा गठबंधन की तरफ से मुख्तार अंसारी को समर्थन दिया जाएगा।

वर्ष 2016 में मुख्तार अंसारी और उनके परिवार को पार्टी में शामिल नहीं करने के अखिलेश के ऐलान के बाद उनकी अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव से तनातनी हो गई थी।शिवपाल मुख्तार अंसारी और उनके परिवार को सपा में शामिल करना चाहते थे जबकि अखिलेश ने इसका मुखर विरोध किया था। गौरतलब है कि सपा और सुभासपा ने उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन कर लड़ने का ऐलान किया है। राजभर बहुल पूर्वांचल में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का असर माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Aman Sehrawat और Antim Panghal एशियाई कुश्ती के फाइनल में पहुंचे

Prabhasakshi NewsRoom: America ने Iran को फिर से घेरा! Trump ने तीसरा विमानवाहक पोत और 10 हजार सैनिक भेजे, दुनिया टेंशन में

पूर्व निशानेबाज Rajeshwari Kumari चुनी गईं OCA Athletes Committee की सदस्य

ठाणे में प्रदीप पूर्णेकर मर्डर केस: परिजनों ने CBI जांच और हत्यारों को फांसी की मांग की