Rajeev Chandrasekhar ने Kerala PSC भर्ती में गड़बड़ी को लेकर यूडीएफ सरकार को घेरा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार पर लोक सेवा आयोग (पीएससी) की भर्ती में कथित गड़बड़ियों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया और इसकी तुलना राष्ट्रीय स्तर पर पेपर लीक की शिकायतों से निपटने के लिए अपनाए गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तरीकों से की। फेसबुक पर एक पोस्ट में चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि पिछली मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सरकार ने कथित तौर पर पिछले दरवाजे से नियुक्तियां करके, मेधा सूची में हेरफेर करके और भ्रष्ट अधिकारियों को बचाकर राज्य लोक सेवा आयोग के उन हजारों अभ्यर्थियों को न्याय से वंचित रखा, जिन्होंने असल में मेधा सूची में स्थान बनाया था। उन्होंने यह भी बताया कि मौजूदा पीएससी अध्यक्ष डॉ. एम.आर. बैजू को पिछली पिनराई विजयन सरकार ने नियुक्त किया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि केरल लोक सेवा आयोग से जुड़े ‘बड़े घोटाले’ के बावजूद, कांग्रेस सरकार लोक सेवा आयोग की मेधा सूची में स्थान बनाने वालों की शिकायतें सुनने को भी तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा केरल के युवाओं के साथ खड़ी रहेगी और योग्यता, पारदर्शिता और न्याय के लिए लड़ाई जारी रखेगी।

प्रमुख खबरें

Adidas ने Gurugram Tech Hub में शुरू की Layoffs, 350 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

आम आदमी पर पड़ेगा असर...UPI चार्ज मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, फैसला वापस लेनी की मांग

केंद्र सरकार ने CBFC का पुनर्गठन किया, Preity Zinta, Suniel Shetty और Pankaj Tripathi समेत 18 सदस्य शामिल

17 September History: PM Narendra Modi का जन्मदिन और देश-दुनिया के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाक्रम