पिछली बैठकों में तय किया गया था कि बल्लेबाजों को मांकड़िंग नहीं करेंगे: शुक्ला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2019

नयी दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने दावा किया कि विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी समेत आईपीएल कप्तानों ने एक बैठक में तय किया था कि लीग में किसी बल्लेबाज को मांकड़िंग नहीं किया जायेगा। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने सोमवार को राजस्थान रायल्स को मांकड़िंग करके विवाद को जन्म दे दिया। शुक्ला ने कहा कि कप्तानों और मैच रैफरियों की बैठक में यह तय किया गया था कि इस तरह से किसी बल्लेबाज को आउट नहीं किया जायेगा। उस बैठक में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के कप्तान विराट कोहली और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद थे।  

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जहां तक मुझे याद है वह कप्तानों और मैच रैफरी की बैठक थी और बतौर चेयरमैन मैं भी मौजूद था। इसमें तय किया गया था कि यदि दूसरे छोर पर खड़ा बल्लेबाज बाहर निकल भी आता है तो भी गेंदबाज शिष्टाचारवश उसे रन आउट नहीं करेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शायद वह बैठक कोलकाता में आईपीएल के किसी सत्र से पहले हुई थी। उसमें धोनी और विराट दोनों मौजूद थे।’’

प्रमुख खबरें

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित