राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने केरल के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2025

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बृहस्पतिवार को यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में केरल के 23वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति नितिन जामदार ने सुबह 10.30 बजे आर्लेकर को शपथ दिलाई।

आर्लेकर ने आरिफ मोहम्मद खान का स्थान लिया है जिन्हें बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, उनके कैबिनेट सहयोगियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

आर्लेकर बुधवार को यहां पहुंचे थे। मुख्यमंत्री विजयन, केरल विधानसभा अध्यक्ष ए एन शमसीर और मंत्रियों के. राजन तथा रामचंद्रन कदन्नापल्ली ने उनका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले सप्ताह खान को बिहार का नया राज्यपाल और आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया था।

प्रमुख खबरें

जेफ्री एप्स्टीन फाइल्स जारी, भारी रेडैक्शन और गायब दस्तावेजों पर विवाद

वेनेजुएला और रूस-यूक्रेन तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

RBI के हस्तक्षेप से रुपये को सहारा, बॉन्ड यील्ड और विदेशी निवेश पर नजर

Kajaria Bathware में 20 करोड़ की कथित धोखाधड़ी, CFO के खिलाफ पुलिस में शिकायत