रजनीकांत का अगला धमाका है फिल्म दरबार, जारी हुआ फर्स्ट लुक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2019

चेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत की अगली फिल्म ‘दरबार’ का पहला लुक मंगलवार को जारी किया गया। पोस्टर से लग रहा है कि एआर मुरुगदास के निर्देशन वाली फिल्म पुलिस पर आधारित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: अजय देवगन को हुआ बेटी की उम्र की लड़की से प्यार, प्रियंका को क्यों आया गुस्सा?

पोस्टर में आकर्षक पंचलाइन ‘‘आप फैसला करो कि आप मुझे अच्छा-बुरा चाहते हो या खराब।’’ पोस्टर में आईपीएस की कंधे पर लगने वाली पिन, हथकड़ी, बंदूकें और पुलिस का एक कुत्ता भी है। इसके अलावा पोस्टर में रजनीकांत चश्मा लगाए और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अजय देवगन को हुआ बेटी की उम्र की लड़की से प्यार, प्रियंका को क्यों आया गुस्सा?

पहले लुक में मुंबई का गेटवे ऑफ इंडिया दिख रहा है जिससे लग रहा है कि कहानी किसी पश्चिमी महानगर पर आधारित हो सकती है। इससे पहले मुरुगदास की एक्शन फिल्म ‘थुप्पक्की’’ भी मुंबई पर आधारित थी। रजनीकांत और मुरुगदास पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। दरबार पोंगल के मौके पर जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

 

प्रमुख खबरें

इस सप्ताह तीन कंपनियां लाएंगी IPO, 6,400 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

दो साल में आवास ऋण बकाया 10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा : RBI आंकड़े

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास

अंगदान दर में सुधार के लिए ICU में मस्तिष्क मृत्यु के मामलों की निगरानी करें : केंद्र