नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी को लेकर रजनीकांत ने कही ये बड़ी बात

By अभिनय आकाश | May 28, 2019

नई दिल्ली। सुपरस्टार और राजनीतिज्ञ जैसी दोहरी भूमिका निभा रहे रजनीकांत ने लोकसभा चुनाव में भाजपा और नरेंद्र मोदी की जीत पर प्रतिक्रिया दी। रजनीकांत ने भाजपा की जीत को नरेंद्र मोदी की जीत बताते हुए कहा उन्हें एक करिश्माई नेता बताया है। दक्षिण के सुपरस्टार ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी के बाद नरेंद्र मोदी ही करिश्माई नेता है। रजनीकांत ने नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण सामरोह में जाने की बात भी कही।

लोकसभा चुनाव में भीषण पराजय के बाद कांग्रेस में चल रहे खींचतान और राहुल के इस्तीफे के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया देते हुए रजनीकांत ने कहा कि राहुल गांधी को अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए। उन्हें इसको प्रूव करना चाहिए कि वो यह कर सकते हैं। लोकतंत्र में विपक्ष को मजबूत होना चाहिए। बता दें कि रजनीकांत ने दिसंबर 2017 में राजनीति में आने के बारे में की गई घोषणा को अभी तक इसको कोई औपचारिक रूप नहीं दिया है।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड