तमिल सिनेमा के बादशाह रजनीकांत की पॉलटिक्स में शाही एंट्री, इस दिन पार्टी को करेंगे लॉन्च

By रेनू तिवारी | Dec 03, 2020

चेन्नई। तमिल सिनेमा की दुनिया के बादशाह शिवाजी राव गायकवाड़ जन्म 12 दिसंबर 1950 जिन्हें पेशेवर रूप से रजनीकांत के नाम से जाना जाता है। काफी समय से रजनीकांत के राजनीति में आने की चर्चा था अब फाइनली वह राजनीति में प्रवेश करने जा रहे हैं। जाने माने अभिनेता रजनीकांत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह जनवरी 2021 में अपनी राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। पार्टी बनाने की घोषणा करके रजनीकांत ने इस संबंध में वर्षों से लगाए जा रहे कयासों पर विराम लगा दिया है। रजनीकांत ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी 2021 विधानसभा चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी।

तमिलनाडु में अगले वर्ष अप्रैल-मई के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनका दल ‘‘जनता के भारी सहयोग से चुनाव जीतेगा।’’ रजनीकांत में अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,‘‘ आने वाले विधानसभा चुनाव में ,यकीनन आध्यात्मिक राजनीति का उद्भव होगा। एक चमत्कार होगा।’’ उन्होंने कहा कि इस संबंध में घोषणा 31दिसंबर को की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: वीर दास का कॉमेडी स्पेशल शो 'आउटसाइड इन' का ट्रेलर रिलीज, नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर

रजनीकांत एक भारतीय अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम करते हैं। अभिनय के अलावा, उन्होंने एक निर्माता और पटकथा लेखक के रूप में भी काम किया है। उन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें चार तमिलनाडु राज्य फिल्म सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार और एक फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ तमिल अभिनेता पुरस्कार शामिल हैं। भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण (2000) और पद्म विभूषण (2016) से सम्मानित किया है। उन्हें 4वें विजय पुरस्कारों में भारतीय सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए शेवालियर शिवाजी गणेशन पुरस्कार मिला। भारत के 45 वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (2014) में, उन्हें "भारतीय फिल्म व्यक्तित्व के लिए शताब्दी पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (2019) के 50 वें संस्करण में, उन्हें आइकन ऑफ ग्लोबल जुबली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार