राजस्थान CM गहलोत ने भाजपा पर राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2021

जयपुर। राजस्थान राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी के आरोप झेल रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा अपराध के ग्राफ से संबंधित तथ्यों और आंकड़ों के बारे झूठ फैला रही है। गहलोत ने एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए भाजपा के इस दावे को खारिज किया कि राजस्थान महिलाओं के खिलाफ अपराध में देश में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि महिला अत्याचार के सबसे ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज किये गए हैं।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 के कारण इस साल भी नहीं निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा : मुख्यमंत्री सोरेन

2019 की तुलना में महिला अत्याचारों में जून 2021 तक 9 प्रतिशत की कमी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘2020 एवं 2021 के आंकड़ों की तुलना करना उचित नहीं है क्योंकि 2020 में करीब आधा साल आंशिक अथवा पूर्ण लॉकडाउन में गुजरा जिसके कारण अपराध के आंकड़ों में कमी आई थी इसलिए तुलनात्मक रूप से 2021 के आंकड़े ज्यादा आना स्वभाविक है।’’ उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण के सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शनिवार को दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा था जबकि जयपुर में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने भी इस मामलें पर सरकार को घेरा था।

प्रमुख खबरें

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार

भ्रामक दावों और प्रतिबंधित बिक्री पर FSSAI सख्त, Amazon और Swiggy समेत ई-कॉमर्स कंपनियों पर कार्रवाई

Kalkaji घटना के बाद DDA ने अपने सभी पार्कों के लिए जारी किए नए सुरक्षा दिशानिर्देश